

चतरा उपायुक्त कीर्तिश्री जी का प्रखंड स्तरीय दौरा, लावालौंग की धरती पर योजनाओं की दिखी सजीव तस्वीरे.
उपायुक्त श्रीमती कीर्तिश्री जी ने उप विकास आयुक्त श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता श्री अरविंद कुमार, एसडीओ सिमरिया श्री सन्नी राज, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री शकील अहमद, सोशल मीडिया प्रभारी श्री शशिकांत कुमार श्रीवास्तव समेत प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लावालौंग प्रखंड का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।
मलचिंग कृषि परियोजना का अवलोकन
लमटा पंचायत में JSLPS समूह की दीदियों द्वारा संचालित मलचिंग परियोजना का निरीक्षण करते हुए उपायुक्त ने कहा मलचिंग तकनीक मिट्टी की नमी, उपज और पर्यावरण — तीनों को संजीवनी देती है।
उपायुक्त ने दीदियों को बतख पालन, अमरूद व पपीता बागवानी जैसे लाभकारी विकल्प अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया।
जनप्रतिनिधियों से संवाद – समस्याएं, समाधान की ओर सभा कक्ष में आयोजित संवाद कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर खुलकर अपनी बात रखीं —
जर्जर सड़कें, नल-जल योजना का प्रभावी क्रियान्वयन, बिजलीविहीन गांव , मोबाइल नेटवर्क समस्या पुस्तकालय निर्माण की मांग आंगनबाड़ी भवन की जर्जर स्थिति
उपायुक्त ने निर्देश दिया कि बिजली से वंचित गांवों का सर्वे कर शीघ्र सूची उपलब्ध कराई जाए, साथ ही सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।
पीएम कुसुम योजना पर जागरूकता कृषि पदाधिकारी श्रीमती निखत प्रवीण द्वारा योजना की जानकारी दी गई। उपायुक्त ने अपील की कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचे।
आम बागवानी का निरीक्षण व मनरेगा पार्क का उद्घाटन, हेडूम, कल्याणपुर पंचायत
उपायुक्त ने मनरेगा के तहत विकसित आम बागवानी का निरीक्षण भी किया, मौके पर मनरेगा पार्क का उद्घाटन भी किया गया
ये पार्क सिर्फ हरियाली नहीं, ग्रामीणों के जीवन में आनंद और शांति लाएंगे।