

आम्रपाली कोल परियोजना से विस्थापित गांव कुमरांग खुर्द में विस्थापित भू रैयत ने ग्राम सभा का आयोजन किया जिसमें सम्पूर्ण ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर अपनी सहभागिता दिखाई। बैठक में ग्रामीण एकजुट रहकर अपने हक़ अधिकार को सीसीएल प्रबंधन से लेने की बात कहे। वहीं ग्रामीण भू रैयतों द्वारा कहा गया कि नई कंपनी केलिवर माइनिंग जॉइंट वेंचर, सीसीएल प्रबंधन और प्रशासन के मध्यस्थता में ग्रामीण भू रैयत के बीच आकर बात करे। तमाम बेरोजगार विस्थापित नागरिक को रोजगार से जोड़ने का मसौदा तय करे उसके पश्चात ही कार्य प्रारंभ करे। वहीं में से कुछ विस्थापित ग्रामीणों ने बताया कि यदि जल्द नई कंपनी ग्रामीणों के समक्ष आकर सामूहिक वार्ता नही करती है बहुत जल्द सभी विस्थापित गांव की जनता एक जगह एकत्रित होकर महासभा का आयोजन करेंगे। और यदि नई कंपनी के द्वारा विस्थापित ग्रामीणों में असंतोष बरकरार रहा तो ग्रामीणों का आक्रोश एक बड़े आंदोलन का रूप ले सकता है। जिसकी जिम्मेवारी प्रबंधन और प्रशासन की होगी। बैठक में सैकड़ों महिला, पुरुष, युवा की उपस्थिति देखी गई।