झारखंड स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का चतरा सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप*

टंडवा सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की फटकार लागते दिखे मंत्री इरफान अंसारी
टंडवा सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों की फटकार लागते दिखे मंत्री इरफान अंसारी
चतरा सदर अस्पताल का औचक निरक्षण करते मंत्री इरफान अंसारी
संविधान बचाओ रैली को संबोधित करते मंत्री इरफ़ान अंसारी

*झारखंड स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का चतरा सदर अस्पताल में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप

*सरकारी अस्पतालों के डॉक्टरों द्वारा निजी क्लीनिक चलाने की सूचना मिली है उन्हें जल्द ही परिणाम भुगतना पड़ेगा: स्वास्थ्य मंत्री*

*रॉड एक्सीडेंट या गंभीर रूप से घायल बीमार मरीजों को बिना प्राथमिक उपचार दिए , दूसरे अस्पताल रेफर क्यों करते है आपके यहां व्यवस्था नहीं है क्या???? स्वास्थ्य मंत्री*

*न्यूज़ झारखंड टीवी 24*
*संदीप सिंह*

आज चतरा के सदर अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया जब झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कई खामियां मिलने पर खूब फटकार भी लगाते दिखे। मंत्री जी जैसे ही अस्पताल में एंट्री लेते है सबसे पहले पूछते हैं कि स्मेल क्या कर रहा है ये, क्या महक रहा है यहाँ, वार्ड दिखाइए किधर है, कौन कौन सा दवाई है स्टॉक में,स्नेक बाइट इंजेक्शन है या नही, एंटी रेबीज है या नही दिखाओ, सीनियर महिला डॉक्टर कहां हैं, महिला डॉक्टर क्यों नहीं आई हैं, ये पुर्जा कौन लिखा इसमें मरीज को क्या दिक्कत है, वो तो पुर्जे में लिखा ही नहीं है। इन तमाम सवालों के साथ उन्होंने यह भी पूछा कि कौन कौन से जांच होता है हमारे यहां? लैब है हमारे यहां?*

झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भले ही अपने राज्य के विभिन्न जिलों के अस्पतालों में स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त होने की बात करते देखे और सुने गए हैं। करोड़ों खर्च कर कुव्यवस्थाओं के आलम व असुविधा को दुरुस्त व बढ़िया करने का दावा करते नहीं थकते हो, लेकिन मंत्री जी के दावे के ठीक विपरत आलम तब देखने को मिला जब अचानक एकाएक वे चतरा के सदर अस्पताल पहुंचे और सदर अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लेना शुरू किया। तब जो हुआ उससे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी जी भी चिंतित हो गए क्योंकि चतरा में जो देखा उससे स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के दावे मरीज से पहले चतरा के सदर अस्पताल में दम तोड़ते दिखी। जामताड़ा विधायक व झारखंड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी आज चतरा में संविधान बचाओ रैली को लेकर एक कार्यक्रम में शिरकत करने चतरा पहुंचे थे। तभी अचानक कार्यक्रम समाप्ति के बाद एकाएक सदर अस्पताल में तब अफरा तफरी मच गई जब खुद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी सदर अस्पताल का जायजा लेने अस्पताल जाने का मन बनाये।
स्वास्थ्य मंत्री के औचक निरीक्षण से अस्पताल प्रबंधन में खलबली मच गई। महिला विभाग के रजिस्टर का अवलोकन किया। जब स्वास्थ्य मंत्री निरीक्षण कर रहे थे तब कुछ विभाग के डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले। उन्होंने मरीज के पुर्जे पर बीमारी और दवाई न लिखने पर भी अस्पताल प्रबंधक को फटकार लगाई.

अस्पताल में आए रॉड एक्सीडेंट में घायल गंभीर मरीजों को दस मिनट के अंदर दूसरे अस्पताल रेफर करने पर भी चिकित्सक पर भड़के और उन्होंने कहा कि क्या मजाक बनाकर रखे हैं आपलोग वहीं उन्होंने अस्पताल के नदारद डॉक्टरों पर निजी अस्पताल संचालन करने का आरोप लगाया और अस्पताल की व्यवस्था बिगाड़ने के लिए गायब चिकित्सकों को जिम्मेदार ठहराया। सदर अस्पताल की लचर व्यवस्था को देखकर मौके पर स्वास्थ्य मंत्री भड़क उठे। उन्होंने मौके पर ही सिविल सर्जन को फटकार लगाते हुए कार्यशैली में सुधार करने का निर्देश दिए।
वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधा बहुत खराब है, निरीक्षण में खामियां मिली है। वह खुद स्वास्थ्य मंत्री हैं लेकिन उन्होंने स्वमं स्वीकार किया है कि सदर अस्पताल में व्यवस्था अच्छी नहीं है। स्वास्थ्य मंत्री ने समय रहते अनुभवी सिविल सर्जन को कार्यशैली ठीक करने के निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी से गायब रहने वाले सभी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत भी दिए हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि जो डॉक्टर निजी अस्पतालों का संचालन कर रहे हैं, उन सभी का तबादला करेंगे। क्योंकि स्वास्थ्य सेवा में किसी भी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Leave a Comment

झारखंड में संचालित कोल परियोजनाओं में बड़का साहब कि कमीशनखोरी, अनगिनत टेबुल खर्च, फिक्स महीना वसूली, और अब कोयला ट्रांसपोर्टिंग में प्रति टन टना टन वसूली का फरमान से त्राहिमाम कर रहे हैं कोयला ट्रांसपोर्टर व्यवसायिक वर्ग

आम्रपाली – चन्द्रगुप्त क्षेत्र के नये महाप्रबंधक संजीव कुमार ने लिया पदभार बोले परियोजना विस्तार के लिए जमीनों की पड़ती हैं आवश्यकता रैयत बिना किसी झिझक के परियोजना विस्तार के लिए प्रबंधन के साथ रहें खड़ा रैयतो के समस्यायों के समाधान के लिए रहूँगा सदैव तत्पर