



जीएम कार्यालय, आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र में विश्व पर्यावरण दिवस समारोह मनाया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री अमरेश कुमार सिंह द्वारा ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली गई एवं कोल इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष का संदेश पढ़कर सुनाया गया।
इसके उपरांत ग्रामीणों एवं कर्मचारियों के बीच पर्यावरण जागरूकता हेतु जूट बैग का वितरण किया गया। साथ ही “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत परिसर में पथ वृक्षारोपण (Avenue Plantation) भी किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (संचालन) श्री ए.के.बी. सिंह, परियोजना पदाधिकारी श्री मोहम्मद अक़राम, SO (खनन) श्री संजीव कुमार, प्रबंधक श्री एस.के. सिन्हा एवं पर्यावरण पदाधिकारी श्री मोनू कुमार राय उपस्थित रहे