
विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के मौके पर सीसीएल आम्रपाली-चंद्रगुप्त क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
‘प्लास्टिक प्रदूषण को हराओ’ पर्यावरण बचाव , थीम पर ग्रामीणों और बच्चों ने दिखाया उत्साह
आम्रपाली-चंद्रगुप्त क्षेत्र, सीसीएल
![]()
![]()
विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के आम्रपाली-चंद्रगुप्त क्षेत्र में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की वैश्विक थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को हराओ” (Beat Plastic Pollution) के तहत कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय में पर्यावरणीय चेतना का विस्तार करना रहा।
इस अवसर पर परियोजना प्रभावित गांवों के बच्चों और युवाओं के बीच निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और विचारों के माध्यम से प्लास्टिक मुक्त समाज और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री अमरेश कुमार सिंह ने किया। उनके साथ परियोजना पदाधिकारी श्री मोहम्मद अकरम, एसओ (प्लानिंग एंड प्रोडक्शन) श्री के.के. पांडा, महाप्रबंधक (ऑपरेशन) श्री ए.के. बी. सिंह, सीएसआर अधिकारी श्री मोहसिन रज़ा, पर्यावरण पदाधिकारी श्री मोनू कुमार राय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बनाया। इनमें कोयद पंचायत के मुखिया श्री किशुन राम और सेरेनदाग से श्री लखन साव प्रमुख रूप से शामिल थे।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण एक गंभीर वैश्विक संकट बन चुका है, जिसका समाधान जनसहभागिता, शिक्षा और स्थायी जीवनशैली के माध्यम से ही संभव है। उन्होंने बच्चों और युवाओं को पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर एक विशेष पहल “एक पेड़ माँ के नाम” के तहत ग्रामीणों को फलदार पौधों का वितरण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य न केवल हरियाली को बढ़ावा देना है, बल्कि इसे माँ के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप एक भावनात्मक पहल के रूप में प्रस्तुत करना भी है।
महाप्रबंधक श्री अमरेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा, “सीसीएल पर्यावरणीय दायित्वों के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हम ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे रहे हैं, बल्कि स्थानीय समुदायों में जागरूकता और सहभागिता को भी सशक्त बना रहे हैं।”
विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के अवसर पर सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के आम्रपाली-चंद्रगुप्त क्षेत्र में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस वर्ष की वैश्विक थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को हराओ” (Beat Plastic Pollution) के तहत कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय में पर्यावरणीय चेतना का विस्तार करना रहा।