सीसीएल सीएसआर की बड़ी पहल : चतरा ज़िले के 750 एचआईवी/एड्स मरीज़ों को मिली मच्छरदानियाँ

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) आम्रपाली-चन्द्रगुप्त क्षेत्र द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) योजना के तहत चतरा ज़िले के 750 एचआईवी/एड्स मरीज़ों को मच्छरदानियाँ वितरित की गईं। यह पहल एचआईवी/एड्स प्रभावित मरीज़ों को मलेरिया और डेंगू जैसी जानलेवा मच्छरजनित बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है।

इस अवसर पर सीसीएल आम्रपाली-चन्द्रगुप्त क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री अमरेश कुमार सिंह ने मच्छरदानियाँ हज़ारीबाग डिस्ट्रिक्ट नेटवर्क फॉर पीपल लिविंग विद एचआईवी/एड्स के सचिव श्री बहादुर उराँव और उनके सहयोगियों को सौंपीं।

इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक (इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेक्नोलॉजी) श्री संतोष कुमार सिंह, स्टाफ अधिकारी (असैनिक) श्री रंजन प्रधान समेत अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

स्वास्थ्य और सुरक्षा की दिशा में सराहनीय प्रयास
सीसीएल की इस पहल का उद्देश्य न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है, बल्कि समाज में संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को भी प्रोत्साहित करना है। एचआईवी/एड्स मरीज़ों की प्रतिरक्षा क्षमता सामान्य लोगों की तुलना में कमज़ोर होती है, जिससे मलेरिया और डेंगू का ख़तरा अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में मच्छरदानियाँ उनके लिए एक सुरक्षित कवच का कार्य करेंगी।

Leave a Comment

झारखंड के चतरा और हजारीबाग जिले की सीमा पर संचालित सीसीएल की चंद्रगुप्त कोल परियोजना में उग्रवाद और भ्रष्टाचार का बड़ा खेल सामने आ रहा है। केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए से बैखोफ जारी है अवैध टैरर फंडिंग

झारखंड में संचालित कोल परियोजनाओं में बड़का साहब कि कमीशनखोरी, अनगिनत टेबुल खर्च, फिक्स महीना वसूली, और अब कोयला ट्रांसपोर्टिंग में प्रति टन टना टन वसूली का फरमान से त्राहिमाम कर रहे हैं कोयला ट्रांसपोर्टर व्यवसायिक वर्ग

आम्रपाली – चन्द्रगुप्त क्षेत्र के नये महाप्रबंधक संजीव कुमार ने लिया पदभार बोले परियोजना विस्तार के लिए जमीनों की पड़ती हैं आवश्यकता रैयत बिना किसी झिझक के परियोजना विस्तार के लिए प्रबंधन के साथ रहें खड़ा रैयतो के समस्यायों के समाधान के लिए रहूँगा सदैव तत्पर