
चतरा, टंडवा: शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाईन मे ब्रिज निर्माण में लगी कंट्रक्शन कंपनी पर उग्रवादियों ने मचाया उत्पात,आधी रात को आधा दर्जन से अधिक की संख्या में पहुंचे हथियार बंद अपराधियो ने एक पोकलेन मशीन व एक हाईड्रा को किया आग के हवाले। टंडवा थाना क्षेत्र के बुकरु गांव स्थित निर्माणाधीन फ्रीज संख्या 103 की घटना। आईएससी कंस्ट्रक्शन कंपनी के द्वारा ब्रिज निर्माण का किया जा रहा है कार्य। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची स्थानीय टंडवा थाना पुलिस की टीम ने मशीन में लगे आज को बुझाया। आगजनी की घटना में शामिल अपराधियों के दर पकड़ को लेकर पुलिस ने अभियान किया तेज।