

आम्रपाली कोल परियोजना को मुम्बई में आयोजित मूल्यांकन वर्ष 2023-24 के स्टार रेटिंग मूल्यांकन समारोह में मिला फाइव स्टार रेटिंग अवार्ड..
स्टार रेटिंग मूल्यांकन में कुल 383 खदानों का चयन किया गया था जिसमे आम्रपाली कोल परियोजना ने 93 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रतिष्ठित फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त किया..
आम्रपाली- चन्द्रगुप्त महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह को केंद्रीय कोयलां एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मुम्बई में आयोजित इस समारोह में फाइव स्टार रेटिंग अवार्ड देकर किया सम्मानित..
महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह ने आम्रपाली की पूरी टीम और ग्रामीण भू रैयतों को दिया अवार्ड मिलने का श्रेय।
खबर सूत्र के मुताबिक कोयला मंत्रालय के द्वारा 4 सितंबर को मुंबई में कोयला और लिग्नाइट खदानों के लिए स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भारत भर की कोयला और लिग्नाइट खदानों को परिचालन उत्कृष्टता, पर्यावरण संरक्षण, सुरक्षा और सामुदायिक विकास में उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
फाइव स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी मुख्य अतिथि के रूप में और केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे उपस्थित रहें। उनके अलावा कोयला मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी,सीसीएल सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह, कोयला क्षेत्र की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के प्रतिनिधि और उद्योग जगत के हितधारकों की भी इस अवसर पर मौजूदगी रही।
खबर सूत्र के मुताबिक मूल्यांकन वर्ष 2023-24 के लिए स्टार रेटिंग मूल्यांकन में भाग लेने के लिए कुल 383 खदानों का चयन किया गया है। इनमें से 42 खदानों ने 93 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर प्रतिष्ठित फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त की है। इनमें से 4 खदानों ने प्रथम, 3 खदानों ने द्वितीय और 6 खदानों ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है, जबकि 29 खदानों को अचीवर्स पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।