
आम्रपाली कोल परियोजना में तीन सितम्बर को रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन
*रक्तदान का महत्व हमें तब समझ में आता है जब हमारा कोई जिंदगी-मौत से जूझ रहा हो 👉राजेश पटेल
सीसीएल कर्मी, महालक्ष्मी अम्बे कंपनी के वर्करों ने मिलकर 68 लोगों ने किया रक्तदान, सबसे बड़ा दान
सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 के तहत आम्रपाली- चन्द्रगुप्त क्षेत्र, सीसीएल में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का आयोजन रेड क्रॉस सोसाइटी, चतरा ने महालक्ष्मी कंपनी के सौजन्य से वेद सुरेश वासनी के तृतीय पुण्य तिथि पर सभी ने रक्त दान देकर श्रंद्धाजली अर्पित किया।
शिविर का शुभारंभ महाप्रबंधक ए. के. बी. सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर आम्रपाली परियोजना पदाधिकारी मोहम्मद अकरम, सुरेश पटेल, सुमित कुमार सिन्हा, रंजीत सिन्हा और मोहसिन रेज़ा, समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
शिविर में कुल 68 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। अधिकारियों ने रक्तदाताओं की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान न केवल जीवन बचाता है बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का भी प्रतीक है।
दान किए गए रक्त को सदर अस्पताल, चतरा में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के उपचार हेतु उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं सुरेश पटेल ने रक्त दाताओं को रक्तदान करने से होने वाले फायदे के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि रक्तदान ट्राइग्लिसराइड्स को साफ करने में मदद करता है। हृदय संबंधी दुर्घटनाओं और दिल के दौरे की संभावना कम हो जाती है। यह शरीर की ताज़ा रक्त कोशिकाओं के उत्पादन की क्षमता को बढ़ाता है। रक्त में लौह के स्तर को संतुलित करता है। नियमित अंतराल यानी तीन महीने बाद रक्तदान करते रहने से हमारे शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती है और रक्तदाता को हृदयाघात की संभावना नहीं रहती। नियमित रक्तदान करने से कैंसर सहित अन्य बीमारियाें का खतरा भी कम हो जाता है। रक्तदान से सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि हमारे शरीर का वजन, ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन, मलेरिया, एचबीएसएजी, एचसीवी, वीडीआरएल आदि जांचें हो जाती हैं।