आम्रपाली कोल परियोजना में विस्थापित ट्रक वाहन मालिकों ने कुमरांग गोसाईथान मैदान में रविवार को बैठक का आयोजन किया।

आम्रपाली कोल परियोजना में विस्थापित ट्रक वाहन मालिकों ने कुमरांग गोसाईथान मैदान में बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता बद्री साहू एवं संचालन संदीप कुमार ने किया । बैठक में उपस्थित सभी ट्रक ऑनर द्वारा बारी -बारी से अपनी बातों को रखा गया। जिसमें सभी ट्रक ऑनर ने वक्तव्य में कहा कि बिगत एक हफ्ते से ट्रक ऑनर जिस प्रकार से बखूबी अपनी जिम्मेदारियों को निभा रहे हैं, ऐसे ही यदि आगे भी सुचारू रूप से ट्रक लाइनिंग की व्यवस्था को बनाये रखेंगे तो सभी का ट्रक सुगमता से चलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किन्ही ट्रक मालिक को व्यवस्था को लेकर कोई आपत्ति है तो वे भी ऑनर के बैठक में आकर अपना सुझाव दे, वहीं बैठक में उपस्थित अन्य ट्रक ऑनरो ने कहा कि जब सभी ट्रक मालिक एकजुट होकर वाहन मालिकों के बैठक में बने नियम का पालन करेंगे तभी हमारे ट्रकों का परिचालन सही तरीके से हो पायेगा। वहीं वाहन मालिकों कहा कि अभी किसी भी नेतृत्व या पद का चुनाव या चयन नही किया जा रहा है। जिस प्रकार से सभी ऑनर ट्रक परिचालन में सहयोग दे रहे हैं उसे कंटीन्यू देते रहें। उन्होंने कहा कि सीसीएल प्रबंधन विस्थापित वाहन मालिकों को प्राथमिकता देते हुए कोयला डिस्पेच का कार्य करे। वहीं कुछ ऑनरो ने कहा कि ट्रक मालिक 2019 से लगातार संघर्ष कर रहे हैं आंदोलन कर रहे हैं लेकिन भाड़ा में बढ़ोतरी होने के बजाय भाड़ा और गिरता चला जा रहा है। बढ़ते पार्ट पुर्जो और डीजल के दाम को देखते हुए भी ट्रांसपोर्टर भाड़ा नही बढ़ा रहे हैं जो बाकई बहुत ही निंदनीय है। बैठक मे उपस्थित प्रेम विकास ने कहा कि हम सभी व्यवसायी हैं ट्रक ऑनर है इसलिए ट्रक परिचालन, भाड़ा, लोडिंग फॉर्मेट कि व्यवस्था विस्थापित ट्रक मालिक लोकतांत्रिक, और प्रशासनिक कानूनी दायरे में रहकर ही करेंगे, बैठक के अंत मे सर्वसहमति से निम्लिखित प्रस्ताव लिया गया। ट्रकों की लाइनिंग करने हेतु प्रत्येक विस्थापित गांव के ऑनर बारी-बारी से अपना बहुमूल्य समय देते हुए लोडिंग करने में अपना – अपना योगदान देंगे। आज सभी गांव के विस्थापित ऑनर ट्रकों का सीरियल नंबर करेंगे तथा उसके बाद विस्थापित ट्रक ऑनर की सूची बनाकर प्रतिदिन सभी बराबर से समय देकर ट्रक परिचालन व्यवस्था एवं लाइनिंग करवाने में योगदान देने की बात पर सहमति बनी। ट्रक का भाड़ा बढ़ोतरी कैसे हो इसपर सभी ने विचार विमर्श किया। 25 हजार टन से निचे के डीओ का कोयलां प्रबंधन ट्रकों से उठाव करवाये एवं 25 हजार टन से ऊपर के डीओ का 50% कोयलां ट्रकों से उठाव हो बैठक में उपस्थित अजय नारायण देव, अभिषेक कुमार, राजू कुमार, अरबिंद नारायण दास, सिकेश यादव, युगल यादव, नीरज कुमार, हुलास, लाकिशुन यादव, शिव कुमार, इंदर साव, बद्री साव, त्रिवेणी यादव, अनिल महतो, मुकेन्द्र उराऊ, अमलेश नारायण दास, सुरेंदर साव, पंकज कुमार, राजेश कुमार, संतोष यादव, राजू कुमार सहित सैकड़ों विस्थापित वाहन मालिक उपस्थित थे।

Leave a Comment

झारखंड में संचालित कोल परियोजनाओं में बड़का साहब कि कमीशनखोरी, अनगिनत टेबुल खर्च, फिक्स महीना वसूली, और अब कोयला ट्रांसपोर्टिंग में प्रति टन टना टन वसूली का फरमान से त्राहिमाम कर रहे हैं कोयला ट्रांसपोर्टर व्यवसायिक वर्ग

आम्रपाली – चन्द्रगुप्त क्षेत्र के नये महाप्रबंधक संजीव कुमार ने लिया पदभार बोले परियोजना विस्तार के लिए जमीनों की पड़ती हैं आवश्यकता रैयत बिना किसी झिझक के परियोजना विस्तार के लिए प्रबंधन के साथ रहें खड़ा रैयतो के समस्यायों के समाधान के लिए रहूँगा सदैव तत्पर