आम्रपाली कोल परियोजना से विस्थापित वाहन ट्रक मालिक खुद संभालेंगे एक नंबर बैरियर पर ट्रकों के परिचालन और लाइनिंग की व्यवस्था।

वाहन मालिकों ने बैठक में लिया निर्णय लगातार बाहरी ट्रकों द्वारा ट्रक ब्रोकरों, लिफ्टर के मनमानी से विस्थापित अधिकार क्षेत्र की सड़क को किया जा रहा है जाम। जिसपर स्वयं विस्थापित वाहन मालिक अब एकजुट होकर विस्थापित ट्रकों की सूची अनुसार ही करवाएंगे गाड़ियों की एंट्री।

वाहन मालिकों ने भाड़ा कम करके कोयलां उठाव का कार्य लेने वाले स्थानीय लिफ्टर भाईयों को भी बैठक के माध्यम से चेताया और सुझाव दिया कि ट्रकों के पार्ट पुर्जा और डीजल के दाम एवं ड्राइवरों के ट्रीप कमीशन में लगातार बढ़ोतरी हो रही है लेकिन भाड़ा बढ़ने के बजाय और घटता जा रहा है। लिफ्टरों को सभी पहलू को देखते हुए ही भाड़ा तय करके कोयलां उठाव करने की नसीहत दी।

आम्रपाली कोल परियोजना से विस्थापित वाहन ट्रक मालिकों ने किया बैठक। बैठक की अध्यक्षता अजय नारायण देव एवं संचालन सुजीत साव ने किया। बैठक में उपस्थित ट्रक मालिकों ने आम्रपाली में अपने ट्रकों के परिचालन में हो रही समस्याओं पर चर्चा किया और लगातार घटते भाड़ा एवं लगातार लग रहे ट्रकों के जाम से निजात पाने पर बनी सहमति। जिसपर ट्रक मालिकों ने बैठक में निम्मलिखित प्रस्ताव लिया। जिसमे सर्वसहमति से निणर्य लिया गया कि विस्थापित अधिकार क्षेत्र के सड़क पर सिर्फ विस्थापित सूची ट्रकों की ही होगी एंट्री। जिसके लिए सभी विस्थापित ऑनर एकजुट होकर प्रत्येक दिन सुबह 7 बजे एक नंबर बेरियर पर उपस्थित रहेंगे और अपने ट्रकों के सुगमतापूर्वक परिचालन के लिए खुद ट्रैफिक व्यवस्था वाहन मालिकों के द्वारा संभालने पर सहमति बनी। वहीं विस्थापित वाहन मालिकों ने निर्णय लिया कि आम्रपाली कोल परियोजना में ट्रकों के परिचालन का कार्य विधि संबत एवं संबैधानिक दायरे में रह कर ही किया जाएगा। वहीं सर्वसमिति से निर्णय लिया गया कि अगली बैठक 17 अगस्त 2025 दिन रविवार को आहूत की जाएगी। बैठक में उपस्थित अजय नारायण देव, मनोज नारायण दास, प्रेम विकास, पंकज कुमार, इंद्रदेव साव, अनुज साव, संतोष यादव, जुगल यादव, रवि वर्मा, आनंद कुमार सहित सैकड़ों वाहन मालिक उपस्थित दिखे।

Leave a Comment

झारखंड में संचालित कोल परियोजनाओं में बड़का साहब कि कमीशनखोरी, अनगिनत टेबुल खर्च, फिक्स महीना वसूली, और अब कोयला ट्रांसपोर्टिंग में प्रति टन टना टन वसूली का फरमान से त्राहिमाम कर रहे हैं कोयला ट्रांसपोर्टर व्यवसायिक वर्ग

आम्रपाली – चन्द्रगुप्त क्षेत्र के नये महाप्रबंधक संजीव कुमार ने लिया पदभार बोले परियोजना विस्तार के लिए जमीनों की पड़ती हैं आवश्यकता रैयत बिना किसी झिझक के परियोजना विस्तार के लिए प्रबंधन के साथ रहें खड़ा रैयतो के समस्यायों के समाधान के लिए रहूँगा सदैव तत्पर