
13 मिलियन टन कोल उत्पादन का ठेका मिला महालक्ष्मी कंपनी को

चतरा,टंडवा:- आम्रपाली कोल परियोजना में 13 मिलियन टन कोयले की और उत्पादन करेगा आउटसोर्सिंग कम्पनी महालक्ष्मी। बताया गया कि सीसीएल ने 13 एमटी कोल उत्पादन के लिए टेंडर निकाला था। जिसमें कई कंपनियों ने हिस्सा लिया था। इसमें महालक्ष्मी कंपनी एलवन हुआ है। जिससे आम्रपाली में बिगत कई महीनों से कोयले की उत्पादन में कमी के कारण सीसीएल अपने कंज्यूमर को कोयला पूर्ति नही कर पा रहा था लेकिन अब महालक्ष्मी कंपनी को टेंडर हो जाने से नवम्बर दिसम्बर 25 तक महालक्ष्मी कोयला और ओबी का उत्पादन करता रहेगा। वहीं दूसरी तरफ सीसीएल जनवरी-फरवरी 25 में हुए नया टेंडर का मामला अभी भी हाईकोर्ट में विचाराधीन है जिसकी सुनवाई 10 जून को होनी है।अब देखना यह है कि इस मामले में कोर्ट क्या फैसला सुनाती है…….