वार्ता के बाद आम्रपाली कोल परियोजना में शुरू हुआ कोयला डिस्पेच कार्य

वार्ता के बाद आम्रपाली कोल परियोजना में शुरू हुआ कोयला डिस्पेच कार्यवार्ता के बाद आम्रपाली कोल परियोजना में शुरू हुआ कोयला डिस्पेच कार्य

वाहन मालिक संघ के आंदोलन को लेकर आम्रपाली में बाधित कोल डिस्पेच बुधवार को शुरू हो गया, विस्थापित प्रभावित वाहन मालिकों के द्वारा आहूत बंदी की वार्ता महाप्रबंधक के उपस्थिति में आम्रपाली वीटीसी हॉल में की गई। वाहन मालिक संघ के सदस्यों ने अपनी मांगों को जोरदार तरीके से क्रमवार रखा। इन सभी मांगो को महाप्रबंधक के द्वारा जायज मानते हुए सभी मांगो पर सहमति जताई जिसमे, 10 हजार टन से कम का कोयला रेल मोड के जगह ट्रकों से ढुलाई करने पर सहमति बनी, वही 10 हजार ऊपर के डीओ में 50% कोयला का उठाव ट्रकों से किया जाएगा, शिवपुर साइडिंग ओवरलोडिंग करके चल रहे हाइवा को रोका जाएगा, आम्रपाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विस्थापित बेरोजगार को रोजगार से जोड़ा जाएगा,आम्रपाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विस्थापित ट्रक को लोडिंग फॉर्मेट दिया जाएगा, विस्थापितों को कोयला डीओ ट्रांसपोटिंग कार्य दिया जाएगा। उड़ीसा कोल माइनिंग क्षेत्र के तर्ज पर ट्रैफिकिंग व्यवस्था की जाएगी, वहीं सभी ट्रक हाइवा जो आम्रपाली परियोजना से पब्लिक सड़क से अन्य रेलवे साइडिंग जा रहा है उनका स्पीड लिमिट 20 किलोमीटर प्रति घंटा टंडवा सूर्य मंदिर तक होना चाहिए, सभी ट्रक- हाइवा चेक पोस्ट से निकलने से पहले सही तरीके से त्रिपाल ढका नही होने पर, टंडवा चुंदरु मंदिर तक कोल वाहन गाड़ी ओवरटेक करने पर, सीसीएल प्रबन्धन उस गाड़ी को ब्लैक लिस्ट करेगी। सभी ट्रक हाइवा को पब्लिक रॉड में आने से पहले टायरों का वाश होना अनिवार्य होगा। माइन्स परिसर से लेकर चुंदरु सूर्य मंदिर तक विस्थापित लोगों को वोलेंटियर के रूप में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए लगाया जाएगा। ट्रक में फॉर्मेट के लिए विस्थापित- प्रभावित को प्रियॉरिटी में फॉर्मेट दिया जाएगा। वार्ता उपरांत संघ संयोजक आशुतोष मिश्रा ने कहा 2 दिनों का वाहन मालिकों का प्रयास और समर्थन सफल रहा, इसके लिए प्रबंधन,प्रशासन, वाहन मालिकों का बहुत बहुत धन्यवाद। वहीं वाहन मालिक संघ ने एक स्वर में कहा कि 10 -11 अप्रैल तक सभी मांगो को पूर्णतः धरातल पर नही उतारा गया तो आम्रपाली से होने वाला डिस्पेच को पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा। वार्ता में आम्रपाली-चंद्रगुप्त के महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह, डिस्पेच पदाधिकारी शशिकांत भारती, मैनेजर समित कुमार सिन्हा, संघ संयोजक आशुतोष मिश्रा, रितेश चौधरी, प्रह्लाद सिंह, संदीप सिंह, रामप्रवेश चौधरी, आशीष चौधरी, सिंह, शंकर चौधरी, संतन साव, बद्री साव, सुजीत साव, इंद्रदेव साव,सुरेंदर साव, महेश वर्मा, रवी वर्मा, सिकेश यादव, मुकेश यादव, उमेश यादव उपस्थित थे

Leave a Comment

झारखंड में संचालित कोल परियोजनाओं में बड़का साहब कि कमीशनखोरी, अनगिनत टेबुल खर्च, फिक्स महीना वसूली, और अब कोयला ट्रांसपोर्टिंग में प्रति टन टना टन वसूली का फरमान से त्राहिमाम कर रहे हैं कोयला ट्रांसपोर्टर व्यवसायिक वर्ग

आम्रपाली – चन्द्रगुप्त क्षेत्र के नये महाप्रबंधक संजीव कुमार ने लिया पदभार बोले परियोजना विस्तार के लिए जमीनों की पड़ती हैं आवश्यकता रैयत बिना किसी झिझक के परियोजना विस्तार के लिए प्रबंधन के साथ रहें खड़ा रैयतो के समस्यायों के समाधान के लिए रहूँगा सदैव तत्पर