
झारखंड टंडवा:चतरा/ टंडवा थाना अंतर्गत कोल परियोजना से एनटीपीसी बिजली प्लांट के लिए कोल ट्रांसपोर्टिंग कार्य कर रही कंपनी के वाहन ने करीबन सोमवार को 12:00 बजे टंडवा एनटीपीसी प्लांट में कोयला खाली कर तेज़ रफ़्तार से लौट रहे हाइवा वाहन नंबर जेएच02बीआर 8967 गाडी आम्रपाली कोल माइंस जाने के दौरान ग्राम उड़सू में मोटरसाइकिल(लूना) चालक 45 वर्षीय गोपाल साव को अपने चपेट में लेते हुवे कुछ दूरी तक घिसटते हुए ले गई जिसकी वजह से गोपाल साव की मौके पर मौत हो गई। मोटरसाइकिल(लूना) चालक टंडवा से अपने घर जाने के दौरान यह घटना ग्राम उड़सू में घटी। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने हाइवा चालक को धर दबोचा,तपश्चात कुछ ग्रामीणों ने टंडवा थाना को सूचना दिया,सूचना मिलते हीं टंडवा थाना दल बल के साथ मौके पर घटना स्थल पहुँच हाइवा चालक को अपने कब्जे में लेकर थाना ले गई।
मृतक गोपाल साव की पहचान टंडवा थाना के मिश्रौल के तेलीयाडीह गाँव के रूप में हुई, परिजन तथा ग्रामीणों ने मौके पर सड़क जाम कर मुआवजा की मांग को लेकर जाम कर दिया। और परिजनों द्वारा 11लाख रुपये व नौकरी की मांग कर किया। मौके पर उपस्थित कुछ प्रतिनिधियों का कहना था कि पूर्व में भी ट्रांसपोर्टिंग हाइवा वाहन से घटना होने पर 11लाख रुपये की मुआवजा दी गई है। जिसपर स्थानीय प्रशासन , अंचलाधिकारी, ट्रांसपोर्टर कम्पनी और पीड़ित परिवार के बीच 9 लाख रुपया मृतक परिवार को दिए जाने पर सहमति बनी है।