
*सीसीएल की आम्रपाली परियोजना में 67वां वाषिर्क खान सुरक्षा सप्ताह 2024 मनाया गया *हरित सुरक्षित खदान, यही है आम्रपाली की
पहचान ???? अमरेश कुमार सिंह ( महाप्रबंधक)*
सीसीएल की आम्रपाली परियोजना में 67वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह 2024 का हुआ शुभारंभ । कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात आयोजकों द्वारा खान सुरक्षा सप्ताह में आये अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। वहीं स्थानीय स्कूल के छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत ,संगीत प्रस्तुत किया गया। इसी अवसर पर आम्रपाली सेफ्टी विभाग टीम के द्वारा खान सुरक्षा पर प्रकाषित एसओपी पुस्तक का उद्घाटन भी अतिथियों के द्वारा किया गया। उसके पश्चात सीसीएल में कार्यरत रहे शहीद कार्मिकों के लिए सभी मंचासीन अतिथियों और आम्रपाली परियोजना के पदाधिकारियों ने 1 मिनट का मौन धारण किया। इसी मौके पर महालक्ष्मी कंपनी हेड सुरेश पटेल को लक्ष्य से अधिक ओबी रिमूवल करने पर पुरस्कृत किया गया। वहीं लक्ष्य से अधिक कोयला उत्पादन के लिए अम्बे माइनिंग टीम को भी पुरस्कृत किया गया। मौके पर आम्रपाली परियोजना के महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह ने अपने संबोधन उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि हरित सुरक्षित खदान यही है आम्रपाली की पहचान। मोके पर उपस्थित डीएमएस श्री आफताब अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि सीसीएल की आम्रपाली परियोजना सीआईएल की धड़कन है जो निरंतर 100 % सेफ्टी के साथ अपने प्रोडक्शन एवं डिस्पेच लक्ष्य को भी प्राप्त कर रहा है। मोके पर जीएम सेफ्टी श्री एस के सिंह ने भी अपने संबोधन में आम्रपाली परियोजना के कार्यशैली की तारीफ किये और कहा कि हमे खदान में सेफ्टी से कार्य करने के साथ-साथ अपने निजी जीवन मे भी सेफ्टी का ध्यान रखना चाहिए। बिना सुरक्षा नियमों का पालन खानों में काम करना अपनी जान को जोखिम में डालना है। कार्यक्रम का संचालन अनूप खन्ना ने किया वहीं कार्यक्रम में सेफ्टी जीएम एस. के सिंह, आम्रपाली जीएम अमरेश कुमार सिंह, डीएमएस आफताब अहमद, कन्वेनर एजेंट राजेश पटेल, आईएसओ श्री सीबी सिंह, माइन मैनेजर संजय देव , राकेश साहू, आशुतोष गौरव, संजीव सिन्हा, आलोक कुमार उपाध्याय,आम्रपाली पीओ एमडी अकरम, आम्रपाली मैनेजर , सुरेश पटेल एवं सेकड़ो सीसीएल एवं कॉन्ट्रेक्टर कार्मिक भी उपस्थित थे।
सीसीएल में सुरक्षा पर विशेष ध्यान इन मानकों पर दिया जाता है।
सीसीएल में खनन कार्य में सुरक्षा को प्रधानता दी जाती है। इसलिए सीसीएल द्वारा खदानों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सुरक्षा नीति भी बनाई गई है तथा इसके कार्यान्वयन की मॉनिटरिंग विभिन्न स्तर पर की जाती है ।
►सांविधिक नियमों तथा विनियमों का पालन किया जाना तथा सुरक्षा का उच्च मानक प्राप्त करने के लिए निरन्तर प्रयास करते रहते हैं।
► टेक्नालाजी में उचित परिवर्तन कर कार्य दशा में सुधार लाया जाता है ।
► सुरक्षा प्लान के प्रभावकारी निष्पादन हेतु आवश्यक धन और सामान भी उपलब्ध कराया जाता है।
► दुर्घटना रोक थाम कार्य के लिये सुरक्षा कार्मिकों की प्रतिनियुक्त किया जाता है।
► सुरक्षा मामलो पर संयुक्त रुप से विचार करने हेतु कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ उचित फोरम तैयार करके सुरक्षा प्रंबधन में उनकी प्रतिबद्घता सुनिश्चित की जाती है।
► खदान सुरक्षा समिति और और सुरक्षा सम्मेलन के निर्णयों को कार्यान्वित करने, दुर्घटना रोकने के उपाय, जैसा कि दुर्घटना विश्लेषण अध्ययन से पता लगा हो तथा रूफ फाल, हॉलेज, विस्फोटक, मशीनरी आदि को प्राथमिकता देते हुये भूखनन आवश्यकता के अनुसार सुरक्षा में सुधार लाने हेतु हर कलैण्डर वर्ष के प्रारम्भ में यूनिटवार और कंपनी के लिये वार्षिक सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है
► क्षेत्रीय महाप्रबंधक, एजेन्ट,प्रबंधक तथा यूनिट के सुरक्षा कार्मिकों के माध्यम से सुरक्षा नीति और प्लान निष्पादित करने हेतु कार्य योजना तैयार किया जाता है।
► कम्पनी मुख्यालय में आई.एस.ओ. तथा क्षेत्रीय स्तर पर क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारियों के माध्यम से सुरक्षा प्लान के कार्यान्वयन की विभिन्न स्तर पर मानिटरिंग किया जाता है।
► प्रबंधन के हर स्तर के सभी वरीय अधिकारी अपने कार्य निष्पादन में दुर्घटना रोक थाम हेतु सुरक्षा प्रति जागरूकता बनाये रखते हैं।
► प्रबंधन के प्रशिक्षण संस्थानों में सुरक्षा कौशल के विकास हेतु सभी कर्मचारियों को निरन्तर शिक्षण,प्रशिक्षण और पुनः प्रशिक्षण भी दिया जाता है।