

रिपोर्ट;- उज्जवल कुमार
आम्रपाली – चन्द्रगुप्त क्षेत्र के नये महाप्रबंधक संजीव कुमार ने लिया पदभार बोले परियोजना विस्तार के लिए जमीनों की पड़ती हैं आवश्यकता रैयत बिना किसी झिझक के परियोजना विस्तार के लिए प्रबंधन के साथ रहें खड़ा रैयतो के समस्यायों के समाधान के लिए रहूँगा सदैव तत्पर :महाप्रबंधक संजीव कुमार
================
रैयतो को हर तरिके का लाभ सीसीएल द्वारा पहुंचाने पर रहेगा पहली प्राथमिकता : *महाप्रबंधक संजीव कुमार*
=================
आम्रपाली सीसीएल रिपोर्ट_
टंडवा। देश में औद्योगिक नगरी के नाम से प्रचलित आम्रपाली कोल परियोजना में आज नए महाप्रबंधक के रूप में संजीव कुमार ने पदभार लिया पदभार लेने के क्रम में संजीव कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि किसी भी परियोजना का विस्तार सबसे अधिक रैयतो के भूमि पर निर्भर करती है श्री संजीव कुमार ने यहां तक कहा कि रैयत आगे बढ़कर प्रबंधन को परियोजना विकास के लिए अपना सहयोग करें इसके साथ-साथ प्रबंधन के द्वारा रैयतो के समस्त समस्याओं को दूर करते हुए रैयतो को अधिक से अधिक सीसीएल द्वारा लाभ पहुंचाने के लिए मैं निरंतर प्रयास करता रहूंगा मैं आम्रपाली के हर एक रैयत के समस्या को सुनने के लिए ही बैठा हूं।
पदभार ग्रहण करने के दौरान संजीव कुमार ने कहा
संजीव कुमार ने यहां तक कहा कि रैयतो को अपने जमीन सीसीएल को देने में किसी भी प्रकार की झिझक नहीं होनी चाहिए अगर किसी प्रकार की शंका या परेशानी लगती है तो सीधा हमसे आकर मिल सकते हैं मैं उनके शंका एवं समस्याओं को दूर करने का सर्वप्रथम कार्य करूंगा।
आज जीएम संजीव कुमार के स्वागत में खड़ा दिखे पूरे सीसीएल प्रबंधन के एचओडी लेकिन जीएम संजीव कुमार ने सर्वप्रथम ग्रामीण विस्थापित रैयतों से मिलने के बाद ही अपने स्वागत कार्यक्रम में जीएम संजीव कुमार सम्मलित हुए। उसके बाद जीएम ने पत्रकारों से बात- चीत में बताया की मैं आम्रपाली ऑफिस में पहले विस्थापित- प्रभावित भू रैयतों से मिलूँगा उनके गंभीर समस्याओं को दूर करूँगा उसके बाद ही में किसी और विषय पर कार्य करूँगा।