
सीसीएल के नवरत्न माने जाने वाले आम्रपाली- चंद्रगुप्त कोल परियोजना के जीएम अमरेश कुमार सिंह हुए अपने पद से सेवानिवृत्त।

रिपोर्ट:- उज्ज्वल कुमार
नॉकरी के लिए चक्कर लगा रहे रैयतो युवाओं के लिए संजीवनी बनकर आये थे जीएम अमरेश कु. सिंह
श्री ए के सिंह ने आम्रपाली कोल परियोजना के विस्थापित रैयतो के प्रति जताया आभार, कहा देश के विकास मे विस्थापित भू रैयतो का रहा पूर्ण योगदान
आवश्यकता पड़ने पर आधी रात मे भी आम्रपाली के रैयतो के लिए हमेसा रहूंगा खड़ा_
तीन वर्षो के कार्यकाल मे सैकड़ो रैयतो को रैयती सहित गैर-मजरुवा भूमि के बदले नौकरीयां मिली पूर्व में आम्रपाली क्षेत्र के परियोजना पदाधिकारी के रूप मे पदस्थास्पित रह चुके हैं अमरेश कु सिंह
चतरा जिला में संचालित सीसीएल के आम्रपाली-चन्द्रगुप्त परियोजना के वर्तमान महाप्रबंधक श्री अमरेश कुमार सिंह जो संन 1989 ईo से कोल इंडिया के सेवा मे रहे, आज दिनांक 31 दिसम्बर 2025 को आम्रपाली परियोजना से सेवनिवृत हो गए। श्री ए.के. सिंह के द्वारा आम्रपाली – चन्द्रगुप्त क्षेत्र मे करीब तीन वर्ष सेवा दिया गया। वहीं रैयतो की सुने तो श्री सिंह ने वर्षो से लटके हुए परियोजना विस्थापित रैयतो के नौकरी के प्रक्रिया को तेज करते हुए अपने कार्यकाल मे रैयती सहित गैर-मजरुवा भूमि के बदले सैकड़ो नौकरी देने का कार्य भी किये, वही पूर्व के किसी भी महाप्रबंधक के द्वारा इतने बड़े पैमाने पर नौकरी नहीं दिया गया था , विस्थापित रैयत भी अमरेश कुमार सिंह को रैयतो के लिए संजीवनी बताते हैं।क्योकि महाप्रबंधक एके सिंह के द्वारा न सिर्फ नौकरी देने का कार्य किया गया बल्कि इसके अलावा भी सभी बिकास संबंधी कार्य आम्रपाली परियोजना में पूर्व के तुलना में आए सभी महाप्रबंधकों से उत्कृष्ट कार्य किया है। इनके ही कार्यकाल के दौरान कोल इंडिया एवं भारत सरकार के द्वारा आम्रपाली परियोजना को एक विशेष पहचान के रूप में फाइव स्टार का रेटिंग प्राप्त हुआ महाप्रबंधक श्री ए.के.सिंह के कार्यशैली एवं सफलता को शब्दों में पिरोना मुमकिन नहीं नजर आता क्योंकि इनके द्वारा परियोजना क्षेत्र में हर प्रकार के कार्य को बहुत ही तेजी के साथ सुदृढ़ तरीके से किया गया है।
महाप्रबंधक ए.के सिंह इसके पूर्व में भी आम्रपाली परियोजना में परियोजना पदाधिकारी के पद पर अपना सेवा दे चुके हैं। इसलिए कहीं ना कहीं परियोजना पदाधिकारी के रूप में सेवा देने के दौरान ही उन्हें आम्रपाली के रैयतो के समस्यायों का अंदाजा हो गया था, जिसके फ्लस्वरूप आम्रपाली चंद्रगुप्त सीसीएल क्षेत्र में महाप्रबंधक के रूप में पदप्रभार लेते हीं श्री सिंह के द्वारा आम्रपाली के रैयतो के सभी समस्याओं को अति शीघ्र दूर करने हेतु निरंतर कार्य किया जाता रहा।
क्या कहा विदाई के मौके पर अमरेश कु सिंह ने:-
संवादाता से बातचीत के दौरान श्री सिंह ने कहा की किसी भी कार्य करने हेतु दृढ निश्चय की जरूरत होती हैं एवं ईश्वर की कृपा चाहिए होती हैं मैंने आम्रपाली मे जो कार्य किया हमेशा रैयतो के हित के लिए हीं किया हमारे आम्रपाली मे आते हीं दर्जनों ऐसे रैयतो से मुलाक़ात हुई जो वर्षो से अपने हीं भूमि के बदले नौकरी हेतु दौड़ कर परेशान हो चुके थे उनके आँखों मे मैंने आँसु भी देखा जिसे देखकर मुझे बहुत पीड़ा हुई इसके तुरंत बाद मैंने नौकरी के प्रक्रिया मे परियोजना स्तर के प्रक्रिया मे तेजी लाया और रैयतो को जल्द से जल्द नौकरी देने का कार्य किया। श्री सिंह ने यहाँ तक कहा की आम्रपाली के रैयत बहुत अच्छे हैं देश के बिकास के लिए भागीदारी बखूबी निभाते हैं इंसान का सबसे बड़ा सम्पति भूमि को देश के विकास मे सीसीएल को खुले मन से देने का काम किये हैं तथा हर कदम पर प्रबंधन के साथ एकमत होकर चले हैं।
आवश्यकता पड़ने आम्रपाली के रैयतो के लिए मैं आधी रात को भी खड़ा रहूंगा
विदाई के मौके पर भावुक होकर श्री सिंह ने कहा की केवल सीसीएल के सेवा से रिटायर हो रहा हुँ परन्तु अभी मैं पूरी तरह स्वस्थ हुँ इसलिए आम्रपाली के रैयत को ज़ब भी मेरी कोई जरूरत पड़ती हैं तो मुझे आधी रात मे भी फोन कर सकते हैं अगर फोन से बात नहीं बनने लायक समस्या होंगी तो मैं आम्रपाली पुनः आकर यहाँ के रैयतो का समस्या को दूर करने एवं कराने का समुचित प्रयास करूँगा।
अपने सेवा के आख़री दिनों मे भी लगातर 12 घंटे मैराथन बैठक करके अमरेश सिंह ने एनसीसी लिमिटेड मे चार सौ बेरोजगार विस्थापित ग्रामीणों को रोजगार से जुड़वाने का कार्य भी किया।
अपने सेवा के अंतिम दो दिनों मे रैयतो के बरोजगारी के समस्या को भी दूर करते हुए सांसद प्रतिनिधि प्रेम बिकास के अगुवाई मे आम्रपाली परियोजना मे आये नये आउटसोर्सिंग कम्पनी एनसीसी लिमिटेड मे पाँचो गाँव के चार सौ लोगो को पहले फेज मे रोजगार हेतु सहमति बनवाकर गांवो के चार सौ परिवार को रोजगार का सौगात देने का कार्य किये।
पहली बार देखि गई सीसीएल पदाधिकारी के बिदाई पर रैयतो के आँख मे आंसू तथा मायूसी की चर्चा
अमूमन मामलों में देखा गया है कि किसी भी कोलियरी क्षेत्र के कोलियरी पदाधिकारी के लिए रैयतो के मन में कटुता रहती हीं है परंतु इसके विपरीत श्री अमरेश कुमार सिंह के विदाई के मौके पर आम्रपाली क्षेत्र के कई विस्थापित रैयतो के आंखों में आंसू भी देखी गई।
नये महाप्रबंधक के लिए होंगी चुनोतियाँ
अब आने वाले महाप्रबंधक के लिए यह बहुत बड़ी चुनौती होगी कि आगे के कार्य को पूर्व के महाप्रबंधक के भांति कैसे बढ़ाया जाए।