आम्रपाली कोल परियोजना में वाहन मालिक एसोसिएशन का हुआ गठन प्रेम विकास उर्फ मंटु बने संरक्षक।
सैकड़ो विस्थापित ट्रक मालिकों के उपस्थिति में एसोसिएशन के 25 सदस्य पदाधिकारियों का हुआ चयन।
चतरा, टंडवा:- आम्रपाली विस्थापित ट्रक ऑनर एसोसिएशन की बैठक गोसाई स्थान में हुई। बैठक की अध्यक्षता अजय कुमार देव व संचालन गोविंद साहू ने किया, बैठक में मुख्य रूप से सीसीएल सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास उर्फ मंटु सिंह उपस्थिति हुए, बैठक में मुख्य रूप से आम्रपाली कोल परियोजना से विस्थापित एवं अति प्रभावित ट्रक मालिको ने भाग लिया। बैठक में ट्रक मालिकों के वाहन परिचालन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा किया गया, जिसमे मुख्य रूप से भाड़ा बृद्धि पर ट्रक वाहन मालिकों ने कहा कि समय के साथ भाड़ा बढ़ने के बजाय घट रहा है, वर्तमान समय मे डीजल,पार्ट्स, टायर, टोल टैक्स, रॉड टेक्स की कीमतों में हुए बृद्धि को देखते भाड़ा वृद्धि जरूरी है। वाहन मालिकों ने बताया कि सीसीएल प्रबंधन से आर एंड आर पॉलिसी के तहत विस्थापित ट्रक वाहनों को प्राथमिकता देकर परिचालन करवाने का आग्रह किया गया है व विस्थापित ट्रक की सूची बनाकर सीसीएल डिस्पैच पदाधिकारी कार्यलय में जमा भी करवाया गया है।बैठक में सर्वसम्मति से वाहनो को सुचारू रूप से चलाने के लिए वाहन मालिक संघ का गठन किया गया है, जिसमें 25 विस्थापित वाहन मालिको को सदस्य के रूप में चयनित किया गया है, वहीं संरक्षण के रूप में सीसीएल के सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास को मनोनीत किया गया ,निर्णय लिया गया कि विस्थापित ट्रक ऑनर एवं सदस्य एसोसिएशन के नियमावली का पालन करेंगे, नियमावली का पालन नही करने वाले सदस्य को निष्कासित किया जायेगा। किसी भी ट्रक मालिक का किसी तरह की शिकायत जिनमे भाड़ा, लोडिंग फॉर्मेट, भाड़ा में अधिक कटौती या अन्य परिचालन में अन्य कोई समस्या आती है तो उसका लिखित आवेदन एसोसिएशन में देंगे तभी उनके शिकायत को नियमित सुना जाएगा। एसोसिएशन गठन के बाद एक नम्बर बैरियर के पास वाहन मालिक संघ कार्यालय का उद्घाटन किया गया, उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि प्रेम विकास उर्फ मंटु सिंह एवं महेश वर्मा ने नारियल फोड़कर किया।मौके पर महेश वर्मा हुलास यादव संतोष यादव त्रिवेणी यादव सुजीत साव गोविंद साव अजय नारायण देव अमलेश दास सुरेश साव डब्लू वर्मा रवि वर्मा पंकज दास अरबिंद नारायण दास, कर्मवीर सिंह, सुजीत कुमार, मुखेन्दर उरांव, रवि वर्मा, राजेश कुमार, संदीप सिंह समेत कई उपस्थित थे।