

चतरा लोकसभा के माननीय सांसद काली चरण सिंह ने भी आम्रपाली कोल परियोजना से विस्थापित किसानों, युवाओं के समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए, सीसीएल को लिखा पत्र।

सीसीएल कि आम्रपाली कोल परियोजना से विस्थापित गाँव कुमरांग खुर्द ,कुमरांग कला के ग्रामीण विस्थापित युवा संघ ने रोजगार, विस्थापन, पुनर्वास, जीएम जेजे भूमि सत्यापन,मूलभूत सुविधाओं के मांग को लेकर संयुक्त बैठक करके हुए गोलबंद
बीएलए, कलिंगा कम्पनी पहले विस्थापित युवा, ग्रामीण भू रैयतों से रोजी रोजगार, हक़- अधिकार सहित सभी मुद्दों पर वार्ता करे, भू रैयत ग्रामीण से सहमति मिलने के उपरांत ही कार्य प्रारंभ करे। 👉 विस्थापित युवा संघ
आम्रपाली परियोजना क्षेत्र के स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार से न जोड़कर यदि कोई भी कम्पनी बाहरी व्यक्तियों को रोजगार से जोड़ने का कार्य करती है तो उपरोक्त कम्पनी का बहिष्कार किया जाएगा👉विस्थापित युवा संघ
सीसीएल प्रबंधन को माइन्स विस्तार के लिए सम्पूर्ण विस्थापित ग्रामीणों ने 2014 से अब तक पूरा सहयोग किया है, बिना नॉकरी मुवाबजा लिए अपने उपजाऊ जमीनों को कटवाया है लेकिन अब विस्थापित ग्रामीण अपने हक़ अधिकार को लेकर किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नही करेंगे।👉 विस्थापित ग्रामीण भू रैयत
आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र के विस्थापित कुमरांग खुर्द, कुमरांग कला गांव में शुक्रवार दिनांक 19/09/2025 को शिव मंदिर प्रांगण में विस्थापित युवा संघ, ग्रामीण बुजुर्ग,बुद्धिजीवियों ने बैठक का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता शशि कुमार एवं संचालन अमित कुमार साहू ने किया। बैठक में उपस्थित युवाओं ने आम्रपाली में कोयला खनन करने आई बीएलए कंपनी और कलिंगा कंपनी को सीधे तौर पर कहा है कि कम्पनी को पूर्व में रोजगार से जुड़े एएमपीएल के वर्करों के साथ-साथ अतिरिक्त विस्थापित बेरोजगार युवकों को भी रोजगार से जोड़ना होगा तभी विस्थापित ग्रामीण युवा, रैयत कम्पनी को कार्य करने की सहमति देने में सहयोग करेंगे। वहीं बैठक में उपस्थित युवाओं ने कहा कि जब हमारे क्षेत्र परियोजना नही खुला था तब हम अपने रोजी रोजगार के लिए अन्य राज्यों,शहरों में जाया करते थे, लेकिन जब हमने सीसीएल प्रबंधन को अपना उपजाऊ जमीन देकर देश हित मे खदान खोलने में सहयोग किया है, तो ऐसे में अब जब हमारे क्षेत्र में ही रोजगार की भरमार है तो हमे रोजगार से बंचित क्यो रखा जा रहा है। कंपनियां अपनी मनमानी करके स्थानीय विस्थापित युवाओं को रोजगार से न जोड़कर बाहरी क्षेत्र के लोगों को रोजगार में रख रही है जिसका सभी विस्थापित भू रैयत, युवा संघ विरोध प्रगट करते हैं। बैठक में कुमरांग खुर्द, कला के युवाओं ने बीएलए, कलिंगा कम्पनी को सर्वप्रथम विस्थापित युवा, भू रैयतों से वार्ता सहमति होने के उपरांत ही कार्य प्रारंभ करने को कहा है। वहीं बैठक में उपस्थित युवाओं ने परियोजना क्षेत्र के बाहर से आये आंदोलन जीवी, और दलालों को चेताते हुए कहा है कि विस्थापित परिवार को बर्गलाकर जो भी बाहरी नेता, दलाल अपना रोटी सेकने का काम करेंगे उन्हें विस्थापित युवा संघ अपने हक़ अधिकार को छीनने नही देंगे और सम्पूर्ण विस्थापित भू रैयत परिवार के सहयोग से उनका पुरजोर विरोध होगा। वहीं बैठक में सर्वसहमति से कई प्रस्ताव भी लिया गया। कुमरांग खुर्द, कुमरांग कला के सभी युवा एवं समस्त भू रैयत ग्रामीण के आपसी समन्वय से फैसला लिए कि सभी एकजुट रहेंगे और आगे के किसी भी आंदोलन, विरोध, रोजगार की मांग को एक साथ होकर ही करेंगे। वहीं बेरोजगारी जैसे मुद्दे पर समस्त युवा बेरोजगार ग्रामीण भू रैयत एक होकर अपने हक़ और अधिकार को एकजुटता के साथ लेने का कार्य करेंगे। कम्पनी में नॉकरी बहाल करने से पूर्व किसी भी प्रकार के टेक्निकल एवं ननटेक्निकल जैसे केटेगरी में रोजगार मुहैया कराने के लिए उचित ट्रेनिंग प्रदान कराना, जिससे रोजगार की स्तिथि समान रूप से देखा जाए। वहीं सीसीएल प्रबंधन द्वारा नॉकरी मुवाबजा के प्रक्रिया में होती आये देरी के कारण बेरोजगार युवा 2-2 साल तक को प्रबंधन के ऑफिस के चक्कर लगा रहे हैं। सर्वसहमती से निर्णय लिया गया कि बिना नॉकरी मुवाबजा दिए सीसीएल प्रबंधन ग्रामीणों के जमीन को खदान विस्तार में काटते जा रही है। इसलिए सीसीएल प्रबंधन नॉकरी मुवाबजा के प्रक्रिया को रैयतों के पक्ष में सुधार और दुरुस्त करके भू रैयतों को अबिलम्ब नॉकरी मुवाबजा का भुगतान करने उपरांत ही उनके जमीन में खनन कार्य करे। वहीं कंपनी द्वारा जमीन कटाई कर कोयलां खनन कार्य किया जाता है जिसपर अपने गांव के विस्थापित परिवार के ट्रक का परिचालन की जिम्मेवारी वर्तमान के कंपनी के भार पर होना चाहिए। ताकि किसी भी विस्थापित परिवार का रोजगार प्रभावित न हो एवं इसकी सारी जिम्मेवारी सीसीएल प्रबंधन की होगी। वही वर्तमान में कार्यरत किसी भी कंपनी द्वारा यदि स्थानीय विस्थापित बेरोजगार को रोजगार से न जोड़कर यदि किसी भी बाहरी व्यक्ति को रोजगार से जोड़ा जाता है तो उपरोक्त कम्पनी का सम्पूर्ण विस्थापित भू रैयत एवं विस्थापित युवा संघ बहिष्कार करेंगे। बैठक में उपस्थित गजाधर साहू, दिलीप राणा, सुनील कुमार, बसंत कुमार, इंदर देव साहू, बद्री साहू, देवनारायण साहू, अजय कुमार साहू, सुभम कुमार साहू, सौरभ कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, बंटी कुमार, विवेक कुमार सिंह,विवेक ओझा,विजय कुमार, अजित कुमार, मनोज कुमार,अंशु कुमार दिनेश भुइयां, तिलेश्वर भुइयां, सुरेंदर भुइयां, संदीप भुइयां, सुरेश यादव, सुनील यादव, आदित्य साव,विकास साव, सहित सैकड़ों युवा, बुद्धिजीवी, बुजुर्ग उपस्थित थे।