तीन नामी इनामी उग्रवादी ढेर , तीन एक-47 और 63 गोली बरामद, उग्रवादियों की तरह लेवी मांगने वाले अपराधियों का भी चैप्टर जल्द होगा खत्म :- डीजीपी

झारखंड पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

तीन नामी इनामी उग्रवादी ढेर , तीन एक-47 और 63 गोली बरामद

तीनों उग्रवादियों के मरने के बाद पारसनाथ, झुमरा पहाड़ी से लेकर उत्तरी छोटानागपुर माओवादियों से मुक्त हुआ – डीजीपी

उग्रवादियों की तरह लेवी मांगने वाले अपराधियों का भी चैप्टर जल्द होगा खत्म :- डीजीपी

गृहमंत्री अमित शाह ने दी पुलिस टीम को दी बधाई

झारखंड में सुरक्षाबलों का एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी है। आए दिन नक्सलियों पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई देखने को मिल रही हैं। वहीं एक बार फिर से हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मिली जानकारी के अनुसार, एक करोड़ रुपये का इनामी भाकपा माओवादी का केंद्रीय समिति सदस्य सहदेव सोरेन को ढेर कर दिया गया है। कोबरा बटालियन, गिरिडीह और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में इसे मार गिराया गया है। नक्सली कमांडर रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल और बिरसेन गंझू उर्फ रामखेलावन भी मारे गए। झारखंड पुलिस का बयान आया है, अपने आधिकारिक स्टेटमेंट पर पुलिस ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर, सोमवार सुबह हज़ारीबाग ज़िले के टाटीझरिया थाना के करंडी गांव में कोबरा बटालियन, गिरिडीह और हज़ारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने एक्शन लिया। इस बीच मुठभेड़ में, एक करोड़ रुपये का इनामी भाकपा माओवादी का केंद्रीय समिति सदस्य सहदेव सोरेन और दो अन्य नक्सली मारे गए। पुलिस ने बताया कि बिहार झारखंड विशेष क्षेत्र समिति सदस्य रघुनाथ हेम्ब्रम उर्फ चंचल पर 25 लाख रुपये का इनाम था। वहीं, जोनल समिति सदस्य और 10 लाख रुपये का इनामी बिरसेन भी इस लिस्ट में शामिल था। आपको बता दें कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली सहदेव सोरेन मारा गया है। यह सफलता हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम के हाथ लगी है। बता दें, इन दिनों नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षाबलों ने अपना सर्च अभियान तेज कर दिया है। नक्सल जिलों से जल्द ही ‘लाल आतंक’ का सफाया होगा।

Leave a Comment

झारखंड में संचालित कोल परियोजनाओं में बड़का साहब कि कमीशनखोरी, अनगिनत टेबुल खर्च, फिक्स महीना वसूली, और अब कोयला ट्रांसपोर्टिंग में प्रति टन टना टन वसूली का फरमान से त्राहिमाम कर रहे हैं कोयला ट्रांसपोर्टर व्यवसायिक वर्ग

आम्रपाली – चन्द्रगुप्त क्षेत्र के नये महाप्रबंधक संजीव कुमार ने लिया पदभार बोले परियोजना विस्तार के लिए जमीनों की पड़ती हैं आवश्यकता रैयत बिना किसी झिझक के परियोजना विस्तार के लिए प्रबंधन के साथ रहें खड़ा रैयतो के समस्यायों के समाधान के लिए रहूँगा सदैव तत्पर