


चतरा की माटी का हूँ चतरा के भविष्य को बनाना है, चतरा के युवाओं के उज्वल भविष्य के लिए उनके शिक्षा के लिए उनकी आवाज को बुलंद करता रहूंगा।
माटी के लाल से प्रचलित एवं चतरा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद काली चरण सिंह ने अपने युवा वोटरों के लिए सिमरिया विधानसभा में उच्च तकनीकी शिक्षा व्यवस्था के आलोक में प्रधान सचिव को लिखा पत्र। सिमरिया विधानसभा क्षेत्र में उच्च तकनीकी शिक्षा से जुड़ी मामले को सांसद कालीचरण सिंह ने गंभीरता से लिया है। इस संबंध में सांसद महोदय ने रांची स्थित प्रधान सचिव, उच्च तकनीक शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है। बहरहाल सभी को उम्मीद भी है कि सिमरिया बीस के युवा चतरा सांसद महोदय के इस प्रयास का लाभ धरातल पर जल्द ले पाएंगे।