

सीसीएल सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह आम्रपाली परियोजना का किये निरीक्षण, महाप्रबंधक को दिए उत्पादन और सम्प्रेषण से संबंधित कई दिशा निर्देश।
सीसीएल की आम्रपाली कोल परियोजना कोल इंडिया के द्वारा निर्धारित उत्पादन और सम्प्रेषण लक्ष्य को पूरा करने में सदैव आगे रहा है। लेकिन गत वर्ष तीन महीने से हो रहे अत्यधिक वर्षा के कारण कोयलां उत्पादन और सम्प्रेषण में बारिश बहुत बड़ी बाधा रही है। इसको लेकर सीसीएल सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह मंगलवार को आम्रपाली परियोजना पहुँचे। जहां आम्रपाली चन्द्रगुप्त जीएम अमरेश कुमार सिंह सीएमडी श्री सिंह का गर्मजोशी के साथ स्वागत किये। वहीं जीएम कार्यालय के माँ काली मंदिर में सीएमडी श्री सिंह ने प्रार्थना कर आशीर्वाद लिए और बागवानी में पौधारोपण किये। इस दौरान खदान का भ्रमण कर निरक्षण भी किया गया। वहीं जीएम कार्यालय सभागार में परियोजना में कोयलां उत्पादन और सम्प्रेषण के गतिविधि पर घंटों बैठक कर सीएमडी निलेन्दु कुमार सिंह ने महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह, पीओ मो अकरम, सहित आउटसोर्सिंग कंपनी के पदाधिकारियों को कोयलां उत्पादन और सम्प्रेषण के लक्ष्य पर कई दिशा निर्देश भी दिए। इस मौके पर जीएम ऑपरेशन , सुजीत रंजन, सम्प्रेषण अधिकारी भारती सहित परियोजना के कई अधिकारी भी मौजूद रहे।