चतरा के एक छोटे से गांव कुमरांग कला के जीम ट्रैनर सुजीत सिंह ने सैकड़ो युवाओं को नशे की लत से दूर करके बनाया शाररिक और मानसिक फ़ीट

चतरा जिला में जहाँ एक तरफ जहरीले नशे के सौदागर युवाओं में जहरीला नशा बांट रहे हैं, वही टंडवा कुमरांग गांव के निवासी सुजीत सिंह उन्हें नशे की लत छुड़वाकर,  जीम ट्रैनिंग देकर शाररिक और मानसिक फ़ीट बना रहे हैं।

ऐनीटाइम फिटनेस जीम में मनाया गया प्रथम स्थापना दिवस
चतरा के टंडवा में स्थित आधुनिक फिटनेस सेंटर ऐनीटाइम फिटनेस जीम  ने अपने एक वर्ष पूर्ण होने पर भव्य स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जिम के संचालक प्रकाश कुमार नायक, और सभी प्रशिक्षु एवं प्रशिक्षक शामिल हुए।

इस मौके पर जिम के मुख्य ट्रेनर सुजीत सिंह की उपस्थिति विशेष रही, जिनकी मेहनत और मार्गदर्शन में सैकड़ो युवाओं नशे की लत छोड़कर फिटनेस की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। वहीं कुमरांग गांव निवासी सुजीत सिंह ने अपने आप मे एक उदाहरण पेश किया है जहां कोल परियोजना खुलने के बाद युवाओं को अल्प उम्र में पैसा कमाने का अवसर तो मिला लेकिन उनमें से कई युवा जहरीले नशे की आगोश में डूब गए। लेकिन सुजीत सिंह के शाररिक फिटनेस से प्रेरित होकर और सुजीत सिंह के द्वारा उनको फिटनेश की जरूरत समझाने के बाद सैकड़ो युवा नशे की लत को छोड़कर आज सुजीत को अपना फिटनेस गुरु मानते हैं। सुजीत सिंह एवं जीम संचालक प्रकाश कुमार नायक ने टंडवा प्रखंड के तमाम युवाओं को नशे की लत को बाय-बाय और फिटनेस को हाय कहने को कहा है। टंडवा जैसे छोटे से शहर में फिटनेस जीम का संचालन करके युवाओं को शाररिक रूप से फ़ीट रहने का एक अनोखा प्लेफॉर्म दिया है।

समारोह के दौरान जिम में विभिन्न फिटनेस प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विजेताओं और प्रतिभागियों को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में केक काटा गया और सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने व नियमित व्यायाम करने का संदेश दिया गया।ऐनीटाइम फिटनेस जीम ने अल्प समय में क्षेत्र में फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाई है।

Leave a Comment

झारखंड में संचालित कोल परियोजनाओं में बड़का साहब कि कमीशनखोरी, अनगिनत टेबुल खर्च, फिक्स महीना वसूली, और अब कोयला ट्रांसपोर्टिंग में प्रति टन टना टन वसूली का फरमान से त्राहिमाम कर रहे हैं कोयला ट्रांसपोर्टर व्यवसायिक वर्ग

आम्रपाली – चन्द्रगुप्त क्षेत्र के नये महाप्रबंधक संजीव कुमार ने लिया पदभार बोले परियोजना विस्तार के लिए जमीनों की पड़ती हैं आवश्यकता रैयत बिना किसी झिझक के परियोजना विस्तार के लिए प्रबंधन के साथ रहें खड़ा रैयतो के समस्यायों के समाधान के लिए रहूँगा सदैव तत्पर