
चतरा: टंडवा में संचालित सीसीएल की आम्रापली कोल परियोजना में विस्थापित प्रभावित वाहन मालिक संघ ने सीसीएल प्रबंधन पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए 1 मई से सम्पूर्ण आम्रपाली का कार्य ठप करवाने की दी चेतावनी। वाहन मालिक संघ ने मीडिया को बताया कि पूर्व में अपनी 5 सूत्री मांगों को लेकर 1 अप्रैल को वाहन मालिकों द्वारा आहूत बंदी के उपरांत सीसीएल प्रबंधन द्वारा आयोजित वार्ता में महाप्रबंधक के द्वारा जायज मानते हुए सभी मांगो पर सहमति जताई गयी थी, जिसमे, 10 हजार टन से कम का कोयला रेल मोड के जगह ट्रकों से ढुलाई करने, वही 10 हजार से ऊपर के डीओ में 50% कोयला का उठाव ट्रकों से होने, शिवपुर साइडिंग ओवरलोडिंग करके चल रहे हाइवा पर लगाम लगाने, आम्रपाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विस्थापित बेरोजगार को ट्रांसपोटिंग कार्य के रोजगार से जोड़ने, आम्रपाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी विस्थापित ट्रक को प्राथमिकता के साथ लोडिंग फॉर्मेट देने, विस्थापितों को कोयला डीओ ट्रांसपोटिंग कार्य देने, उड़ीसा कोल माइनिंग क्षेत्र के तर्ज पर ट्रैफिकिंग की व्यवस्था करने, वहीं सभी ट्रक हाइवा जो आम्रपाली परियोजना से पब्लिक सड़क से अन्य रेलवे साइडिंग जा रहा है उनका स्पीड लिमिट 20 किलोमीटर प्रति घंटा टंडवा सूर्य मंदिर तक करवाने, सभी ट्रक- हाइवा को सीसीएल चेक पोस्ट से निकलने से पहले सही तरीके से त्रिपाल ढका नही होने पर, टंडवा चुंदरु मंदिर तक कोल वाहन गाड़ी ओवरटेक करने पर, सीसीएल प्रबन्धन द्वारा उस गाड़ी को ब्लैक लिस्ट करने, और सभी ट्रक हाइवा को पब्लिक रॉड में आने से पहले टायरों का वाश होना अनिवार्य करने, माइन्स परिसर से लेकर चुंदरु सूर्य मंदिर तक विस्थापित लोगों को वोलेंटियर के रूप में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए लगाने। ट्रक में फॉर्मेट के लिए विस्थापित- प्रभावित को प्रियॉरिटी में फॉर्मेट दिए जाने पर सहमति बनी थी। पूर्व में हुए वार्ता में सीसीएल प्रबंधन ने वाहन मालिक संघ को लिखित देते हुए कहा था 10 अप्रैल को ट्रांसपोर्ट कंपनी और वाहन मालिक संघ की इन तमाम विषयों पर प्रबंधन की मध्यस्थता में वार्ता करवाई जाएगी लेकिन किन्ही कारणों से होने वाली वार्ता को स्थगित करते हुए प्रबंधन द्वारा वार्ता तिथि को 21 अप्रैल को करवाने का पत्र प्रेसित किया गया। वही पुनः सीसीएल प्रबंधन ने 21 अप्रैल को वार्ता स्थगित करते हुए वार्ता की तिथि को 27 अप्रैल को होने की बात कहा है। जिससे छुब्द होकर वाहन मालिक संघ ने सीसीएल प्रबंधन पर ट्रांसपोटिंग कम्पनियों के साथ मिलकर वाहन मालोकों के साथ छलावा करने का आरोप लगाते हुए 1 मई से आम्रपाली कोल परियोजना का सभी कार्य ठप कराने की चेतावनी दिया है। ß
