केसर खीर की रेसिपी | easy kesar rice kheer recipe in hindi

kesar kheer recipe in hindi- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK
kesar kheer recipe in hindi

मीठा खाना हर किसी को बेहद पसंद होता है। बाहर जब कोई मीठा खाते हैं तो एक बार ख्याल आता है कि क्या ये फ्रेश होगा और क्या ये सफाई से बना है? अगर ऐसे सवाल आपके मन में भी उठते हैं तो बाहर के बजाए घर में ही केसर और बादाम की खीर बनाकर खा सकते हैं। इस खीर को खाने के बाद आपको बाहर का मीठा पसंद भी नहीं आएगा। जो लोग मीठा खाने से परहेज करते हैं वह भी अपने सामने केसर खीर देखकर खुद को रोक नहीं पाते हैं। आइए जानते हैं बादाम और केसर की खीर बनाने की रेसिपी।

बादाम केसर खीर के लिए सामग्री (Ingredients for Badam Kesar Kheer)

खीर बनाने के लिए 1 लीटर फुलक्रीम वाला दूध, आधा कप चावल, चीनी 1 कप, बादाम 8 से 10, काजू 8 से 10, पिस्ता 5 से 6, इलायची पाउडर आधा छोटा चम्मच, केसर के धागे 12 से 13 और घी 1 चम्मच।

बादाम केसर खीर रेसिपी (Badam Kesar Kheer recipe)

बादाम केसर खीर बनाने के लिए सबसे पहले आप चावल को 15 मिनट भिगोने के लिए रख दें। दूसरी तरफ दूध को भारी तले वाली कड़ाही या पैन में गर्म होने के लिए रखें। एक छोटी कटोरी में थोड़ा गर्म दूध लें और इसमें केसर के धागे डाल दें। चावलों को 15 मिनट के बाद दरदरा कर लें, अब एक पैन में 1 चम्मच घी डालें और इसमें चावल डालकर 2 मिनट तक भूनें। 2 मिनट के बाद चावलों को सीधे उबलते हुए दूध में मिला दें।

अब इसे समय समय पर चलाते रहें जब तक की चावल पक न जाएं। आखिर में बादाम, काजू और पिस्ता को टुकड़ों में काटकर डालें और इलायची पाउडर मिलाएं। सबसे आखिर में केसर वाला दूध मिक्स करें और सभी को 5 मिनट के लिए और पकाएं। आपकी बादाम केसर की खीर तैयार है। इसे फ्रिज में रखकर ठंडा करें और फिर सर्व करें।

यह भी पढ़ें: रायता का स्वाद बढ़ाने के लिए घर में बनाएं रायता मसाला, बेहद आसान है ये रेसिपी

सिल बट्टे पर पीस कर बनता है ये रायता, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे

नाश्ते में सत्तू कैसे खाएं? जानें 3 तरीके जो हैं टेस्टी और सेहत अनुसार हेल्दी भी

Latest Lifestyle News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Recipes News in Hindi के लिए क्लिक करें लाइफस्टाइल सेक्‍शन

Source link

Leave a Comment

झारखंड में संचालित कोल परियोजनाओं में बड़का साहब कि कमीशनखोरी, अनगिनत टेबुल खर्च, फिक्स महीना वसूली, और अब कोयला ट्रांसपोर्टिंग में प्रति टन टना टन वसूली का फरमान से त्राहिमाम कर रहे हैं कोयला ट्रांसपोर्टर व्यवसायिक वर्ग

आम्रपाली – चन्द्रगुप्त क्षेत्र के नये महाप्रबंधक संजीव कुमार ने लिया पदभार बोले परियोजना विस्तार के लिए जमीनों की पड़ती हैं आवश्यकता रैयत बिना किसी झिझक के परियोजना विस्तार के लिए प्रबंधन के साथ रहें खड़ा रैयतो के समस्यायों के समाधान के लिए रहूँगा सदैव तत्पर